Keşfedin MesajlarıKeşfet sayfamızdaki büyüleyici içeriği ve farklı bakış açılarını keşfedin. Yeni fikirleri ortaya çıkarın ve anlamlı konuşmalara katılın
Kalamunda Dental Care is your trusted destination for comprehensive dental services in Kalamunda and surrounding areas. With a focus on patient comfort and satisfaction, our experienced team offers a wide range of treatments, from routine cleanings and check-ups to advanced restorative procedures. Whether you're due for a regular exam or seeking solutions for dental concerns, Kalamunda Dental Care is committed to helping you achieve a healthy, radiant smile. - https://www.kalamundadental.com.au/
प्रिय बिहारवासियों,
कल पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली के जरिए मुहब्बतों और उम्मीदों का जन सैलाब लाकर आपने एक नया इतिहास रच डाला। ऐसा लगा मानो पूरा बिहार ही गांधी मैदान में उपस्थित होकर नए बिहार का नया अध्याय लिखने को समर्पित और आतुर हो।
22 फरवरी को ही पटना के गांधी मैदान में रैली करने का निर्णय लिया गया। मात्र 8-9 दिनों की तैयारी, खराब मौसम तथा 15 घंटों की लगातार बारिश के बावजूद भी आपने पूर्व के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर नया इतिहास लिख डाला। मैदान में जितनी संख्या थी उतनी ही बाहर सड़कों और जाम में फँसी गाड़ियों में थी। इतने कम समय में इतनी बड़ी रैली का आयोजन अद्भुत, आश्चर्यजनक, अद्वितीय और अकल्पनीय है।
बिहार के बदलाव की इस यात्रा में भागी बनने के लिए आप सभी का हृदय से कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूँ । मैं आप सभी को वचन देता हूँ कि बिहार के हर घर में नौकरी, रोजगार, अधिकार और विकास का सूरज पंहुचा कर ही दम लूँगा। कल गांधी मैदान से भरोसे और प्रगति जो नया सूर्योदय हुआ है वो बिहार के विकास की नई पटकथा लिखेगा।
कल की तारीख़ को भविष्य का बिहार हमेशा याद रखेगा, एक नया क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए, हर एक बिहारवासी की उम्मीद को सच में परिवर्तित करने के लिए। हर धर्म-जाति, हर वर्ग, हर समुदाय, किसान, मज़दूर,नौजवान एवं बुजुर्ग जिस तरह से कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ चल पड़े हैं, वो नए बिहार की नींव रखने में अहम योगदान देंगे।
जन विश्वास महारैली को आपने जन तीर्थ रैली में तब्दील कर दिया। इस रैली को असाधारण, अकाल्पनिक और अलौकिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी का ह्रदय से पुन: बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ। अब जन विश्वास से ही जन विकास होगा। #tejashwiyadav #bihar
आपका अपना,
तेजस्वी यादव