Ontdekken postsOntdek boeiende inhoud en diverse perspectieven op onze Ontdek-pagina. Ontdek nieuwe ideeën en voer zinvolle gesprekken
वायरल वीडियो ने उठाए सवाल: क्या अभिभावक दे रहे हैं बच्चों पर ध्यान? || #shorts
तेजी से फैल रहा वीडियो, पैरेंट्स के लिए चेतावनी या जागरूकता?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक स्कूटी पर युवती नजर आ रही हैं। वहीं, एक कार के अंदर दूसरी युवती एक युवक के साथ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक युवक द्वारा बनाई गई है, जिसमें वह बोलते हुए भी नजर आता है। बारी-बारी से युवतीय। खड़ी गाड़ी के अंदर जा रही हैं
वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने के पीछे युवक का उद्देश्य माता-पिता को जागरूक करना बताया जा रहा है। वह संदेश देता दिख रहा है कि अभिभावक अपनी बेटियों का ध्यान रखें और केवल पैसा कमाने में इतने व्यस्त न हो जाएं कि बच्चों पर ध्यान ही न दे पाएं। साथ ही, वह यह भी कहता नजर आता है कि बेटियों को सही मार्गदर्शन दें, उनके साथ समय बिताएं और उनकी गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि कोई उन्हें बहला-फुसलाकर गलत रास्ते पर न ले जा सके।
हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज़ इंडिया फर्स्ट नहीं करता है।
#parentingawareness #viralvideoalert #girlssafety #digitalawareness #parentalguidance #socialmediareality #childcarematters #stayalertstaysafe #youthsafety #responsibleparenting #onlinesafety #newsindia1st
नासा का आर्टेमिस-2 मिशन अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अपनी ऐतिहासिक यात्रा को पूरा करके यह अब 10 अप्रैल को धरती पर लौटेगा. भारतीय समयानुसार यह शनिवार तड़के (सुबह करीब 5.30 बजे) पृथ्वी पर वापस आएगा. नासा ने सभी अंतरिक्ष यात्रियों के स्वागत के लिए बड़ी तैयारी की है. इस बीच आधी दूरी तय कर चुके आर्टेमिस-II ने पृथ्वी की नई तस्वीर भेजी है.
#artemisii #lunarflyby #nasa #moonmission #abpnews
चौथी कक्षा का छात्र स्कूल में रखी शराब पीकर नशे में घर पहुंच गया। बिहार में शराबबंदी का काला, घिनौना और डरावना सच देखिए। ये नया बिहार है जहाँ विद्या के मंदिर शराब का गोदाम मिला है और स्कूल शराब की तस्करी के अड्डे बन गए हैं, जहाँ बिहार के नौनिहाल नशे के लिए प्रेरित किये जा रहे हैं।
छात्र के शराब पी कर घर आने के बाद जांच में स्कूल के जर्जर बाथरूम से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा कहाँ हैं ? पुलिस प्रशासन कहाँ हैं ? सुशासन कहाँ हैं ? मुख्यमंत्री जी ख़ुद का राज्यसभा सांसद बनने का सपना तो आपने पूरा कर लिया, बिहार की लाखों माँओं के सपनों को मत तोड़िए?
मध्य प्रदेश के धार जिले में हुई देवकृष्ण की हत्या के मामले में एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी पत्नी प्रियंका पुरोहित ने कथित तौर पर कबूल किया है कि वह अपने पति के सांवले रंग (Dark Complexion) को नापसंद करती थी और खुद को उसके लायक नहीं मानती थी। इसी नफरत और अपने प्रेमी कमलेश के साथ संबंधों के चलते उसने ₹1 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने प्रियंका और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है, जबकि फरार शूटर की तलाश जारी है।
महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ में 27 वर्षीय बसरिन शेख ने अपने प्रेमी राम विनायक के साथ मिलकर अपने 6 साल के बेटे आवेज की हत्या कर दी। आरोपियों ने मासूम का सिर बाथरूम की पानी से भरी बाल्टी में डुबोकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सबूत मिटाने के लिए माँ ने बेटे की मौत को हार्ट अटैक बताया और शव को मायके ले गई, लेकिन दादा के संदेह और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच उगलवा लिया। पुलिस ने आरोपी माँ और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पूजा नाम की महिला ने अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर अपने सगे भाई करण की हत्या कर दी। करण अपनी बहन के घर रुका था, जहाँ उसने बहन और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पकड़े जाने के डर से पूजा के उकसाने पर प्रेमी ने करण को गोली मार दी। इसके बाद दोनों ने शव को जंगल में फेंक दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए भाई के लापता होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।