5 d - перевести

'जिसे जॉनी समझा, वह जावेद निकला'... शादी के 6 महीने तक छुपाए रखा पहचान, आधार कार्ड ने खोली पोल

सोनीपत में Instagram पर शुरू हुई दोस्ती के बाद शादी करने वाली महिला ने पति पर पहचान छिपाने का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि शादी के करीब छह महीने बाद पति के बैग से मिले आधार कार्ड में नाम जावेद खान लिखा मिला. उसने पति के पहले से शादीशुदा होने और तीन बच्चों का भी आरोप लगाया है. महिला ने सेक्टर-27 थाने में शिकायत देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Disclaimer: The news, information, and content shared on this channel are based on publicly available sources and media reports. Our purpose is solely to inform and educate. If any content is found to contain unintentional factual errors, inaccuracies, or misleading information, please contact us. We will promptly review the matter and make the necessary corrections or remove the content if required. We do not intend to defame, harm, or misrepresent any individual, organization, or community.

#sonipat #sonipatnews #haryananews

image

5 d - перевести

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 के दौरान एक युवक को सॉल्वर बनकर परीक्षा देते पकड़ा गया. आरोपी रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर तैनात है और उसने अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने के लिए 10 लाख रुपये की डील की थी.
मामला नेशनल पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का है. रविवार 4 अक्टूबर को पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी. ब्लॉक-बी के परीक्षा केंद्र में एक युवक शशांक कुमार मिश्रा के नाम से परीक्षा दे रहा था. इसी दौरान आयोग की डिजिटल वेरिफिकेशन एजेंसी 'इनोवेटिव व्यू' के कंट्रोल रूम में आइरिस स्कैन को लेकर अलर्ट आया. सिस्टम में अभ्यर्थी का आइरिस डेटा मैच नहीं हुआ.

Disclaimer: The news, information, and content shared on this channel are based on publicly available sources and media reports. Our purpose is solely to inform and educate. If any content is found to contain unintentional factual errors, inaccuracies, or misleading information, please contact us. We will promptly review the matter and make the necessary corrections or remove the content if required. We do not intend to defame, harm, or misrepresent any individual, organization, or community.

#uttarpradesh #uppsc

image

image
5 d - перевести

जो आदमी खुद दोनों किडनी फेल होने के बाद भी किसी से एक गोली तक नहीं मांगता, वो 5 करोड़ देकर किसी क्रिकेटर को बुलाएगा?
प्रेमानंद महाराज जी दिन में 18 घंटे राधा नाम जपते हैं, 2 घंटे सोते हैं, अपनी बीमारी को भी भक्ति बना दिया।
और विराट जैसा आदमी जिसे एक पोस्ट के 11 करोड़ मिलते हैं, वो 5 करोड़ के लिए ढोंग करने वृंदावन जाएगा?
शर्म आनी चाहिए ऐसी सोच पर।
ये पैसों का नहीं, टूटे हुए दिल को मिली शांति का रिश्ता है। महान संत को बदनाम करना बंद करो। जय श्री राधे 🙏

Disclaimer: The news, information, and content shared on this channel are based on publicly available sources and media reports. Our purpose is solely to inform and educate. If any content is found to contain unintentional factual errors, inaccuracies, or misleading information, please contact us. We will promptly review the matter and make the necessary corrections or remove the content if required. We do not intend to defame, harm, or misrepresent any individual, organization, or community.

image
5 d - перевести

साड़ी में दौड़ी, जूते भी नहीं थे... नौकरी के लिए विधवा मां ने 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में की पूरी

झारखंड के रामगढ़ में चल रही होमगार्ड भर्ती की तैयारी में एक महिला ने पारंपरिक साड़ी पहनकर और नंगे पांव दौड़कर फिजिकल टेस्ट दिया. इस जांबाज महिला का नाम कविता कुमारी है, जिन्होंने अपनी गरीबी और हालातों को अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया. कविता के घर की माली हालत बेहद खराब है. उनके पास दौड़ने के लिए नंगे पैर के अलावा कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि ट्रैक सूट और जूते खरीदने के लिए पैसे नहीं थे. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. तपती धूप और जलती हुई जमीन पर वह बिना जूतों के, साड़ी पहने हुए ही मैदान में उतर गईं.

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में

image
5 d - перевести

रूस में एक महिला की मौत के बाद निमोनिक प्लेग को लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के इरकुत्स्क एंटी-प्लेग इंस्टीट्यूट से जुड़ी 28 वर्षीय महिला लैब तकनीशियन की मौत हो गई। कुछ रिपोर्ट्स में मौत की वजह निमोनिक प्लेग से संक्रमण बताई गई है। हालांकि रूसी स्वास्थ्य निगरानी संस्था रोस्पोट्रेबनादजोर ने इन दावों को खारिज किया है और कहा है कि महिला की मौत निमोनिया से हुई थी। संस्था के मुताबिक जांच में किसी खतरनाक रोगाणु की पुष्टि नहीं हुई है।

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि निमोनिक प्लेग कोरोना वायरस से 1000 गुना ज्यादा खतरनाक हो सकता है। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे लेकर लोगों में डर फैलाने वाली जानकारी से सावधान रहने की जरूरत है।

रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया था कि महिला लैब में जांच के दौरान जिंदा बैक्टीरिया वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से संक्रमित हुई थी। हालांकि रूसी अधिकारियों ने इस दावे से भी इनकार किया है। महिला का इलाज शेलेखोव कस्बे के एक अस्पताल में हुआ था। इसके बाद अस्पताल के स्टाफ को क्वारंटीन किए जाने और करीब 200 लोगों को निगरानी में रखने की खबरें सामने आई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ अस्पतालों में नए मरीजों की भर्ती रोक दी गई है और कुछ सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द किए गए हैं। कुछ जगहों पर मास्क पहनना भी जरूरी किया गया है। लॉकडाउन की चर्चा के बीच क्षेत्रीय गवर्नर इगोर कोब्जेव ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

प्लेग की खबरों के बीच कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने भी अपनी सीमाओं पर स्वास्थ्य जांच और निगरानी बढ़ाने की बात कही है।

निमोनिक प्लेग ‘यर्सेनिया पेस्टिस’ नाम के बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है। यह फेफड़ों को प्रभावित करती है और संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के जरिए फैल सकती है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह गंभीर और जानलेवा हो सकती है।

इसके लक्षणों में अचानक तेज बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी और बलगम आना शामिल हो सकता है। कोरोना महामारी के अनुभव के कारण रूस से सामने आई इन खबरों को लेकर भारत में भी लोगों के बीच चिंता देखी जा रही है। हालांकि फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर इसे कोरोना जैसी नई वैश्विक महामारी मानने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Disclaimer: The news, information, and content shared on this channel are based on publicly available sources and media reports. Our purpose is solely to inform and educate. If any content is found to contain unintentional factual errors, inaccuracies, or misleading information, please contact us. We will promptly review the matter and make the necessary corrections or remove the content if required. We do not intend to defame, harm, or misrepresent any individual, organization, or community.

#russia #pneumonicplague #plague #yersiniapestis #healthnews #diseasealert #globalhealth #indianews #medicalnews #healthupdate

image