15 hrs - Translate

रायपुर में आयोजित SGFI अंडर-18 ताइक्वांडो चयन ट्रायल-2026 में शेखपुरा के हिमांशु कुमार और गोपालगंज के विशाल कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ISF जिम्नासियाड-2026 की भारतीय टीम में जगह बनाई।
🥋 हिमांशु कुमार - अंडर-51 किग्रा
🥋 विशाल कुमार - अंडर-68 किग्रा
अब दोनों खिलाड़ी 3 से 8 दिसंबर 2026 तक रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 🇧🇷🇮🇳
बिहार के जिलों से अंतरराष्ट्रीय मंच तक - सपनों की उड़ान जारी है। 💪
#biharsports #taekwondo #isfgymnasiade2026 #biharathletes #dilsekhelomilkejeeto

image
15 hrs - Translate

रवीना टंडन और गोविंदा की जोड़ी 90 के दशक की उन ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है, जिसे आज भी दर्शक याद करते हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और उनकी कॉमेडी, डांस और जबरदस्त टाइमिंग ने पर्दे पर खूब रंग जमाया है। अब एक बार फिर से रवीना टंडन उन पुराने दिनों को याद करती नजर आएंगी।

एक्ट्रेस ने 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के सेमीफाइनल एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंची, जहां उन्होंने गोविंदा के साथ अपनी दोस्ती, काम और फिल्म 'दूल्हे राजा' से जुड़ी दिलचस्प कहानी बताई।

image
15 hrs - Translate

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन से पहले ही मनोरंजन के सितारों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना भी की। फिल्मों से लेकर टीवी सितारों तक ने प्रधानमंत्री के बर्थडे पर उन्हें शुभकामनाएं और दुआएं भेजी हैं।

ईशा कोप्पिकर ने बताया कि वे प्रधानमंत्री मोदी की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने कहा, 'मोदीजी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने पिछले 25 साल से मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के पद पर रहकर बहुत अच्छा काम किया है। भारत को एक अच्छे मुकाम पर पहुंचाया है। जन्मदिन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान आप पर बहुत कृपा बरसाए।'

image
15 hrs - Translate

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने 41वें दिन कम कमाई की, लेकिन फिर भी ये बाकी फिल्मों से बेहतर स्थिति में रही, वहीं इसने 'धुरंधर' को भी मात दे दी है। 'मिर्जापुर द मूवी' ने भी ठीक-ठाक कमाई की लेकिन 'हैवान' के लिए अब टिके रहना मुश्किल हो गया है। जानिए तीनों का कलेक्शन।
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शुरुआत सिर्फ 10 लाख रुपये से हुई थी, लेकिन तीन हफ़्तों बाद लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया के कारण इसमें जबरदस्त उछाल आया। तब से यह फिल्म साल की सबसे बड़ी सरप्राइज बनकर उभरी है और छठे हफ़्ते में भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। शोबिनाव सत्या के लीड रोल वाली यह भक्ति-प्रधान फिल्म भारत में 7 सितंबर को और दुनिया भर में 11 सितंबर को रिलीज हुई थी।

image
15 hrs - Translate

अलीगढ़ में करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर भीड़ का हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पी@टा!

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव पर भीड़ ने हमला कर दिया। आरोप है कि उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़ और बेल्टों से पीटा गया। इस दौरान सचिन हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।

बताया जा रहा है कि उन्हें बचाने आए उनके छोटे भाई और दोस्त को भी भीड़ ने पीटकर घा@यल कर दिया। हमलावर सचिन को खींचकर अंबेडकर पार्क के अंदर ले गए, जहां उनसे वाल्मीकि समाज और डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में नारे लगवाए गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने सचिन राघव को उपचार और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

मामले की जांच की जा रही है और पुलिस ह@मलावरों की तलाश में जुटी है।

विचारधारा या समाज के नाम पर किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। अगर आरोप सही हैं, तो दो@षियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

आपकी क्या राय है? क्या ऐसी घटनाओं पर पुलिस को तुरंत कार्रवाई नहीं करनी चाहिए? 🤔

image
15 hrs - Translate

Heartiest birthday wishes to our Hon’ble Prime Minister, Shri Narendra Modi ji.
May Mahadev bless you with long life, good health and boundless strength to continue your tireless service to our nation.
May your dedication and vision continue to inspire generations in the service of a strong, prosperous and self-reliant India.
#happybdaypmmodi

image

image

image

image

image