Entdecken BeiträgeEntdecken Sie fesselnde Inhalte und vielfältige Perspektiven auf unserer Discover-Seite. Entdecken Sie neue Ideen und führen Sie bedeutungsvolle Gespräche
🔥 गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर रामेश्वर शर्मा की शर्त, बयान पर विवाद
भोपाल के हुजूर से BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने गरबा आयोजनों में दूसरे धर्मों के युवकों की भागीदारी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गरबा देवी सती की पूजा-अर्चना का एक रूप है और इसमें शामिल होने वालों को सनातन परंपराओं का पालन करना चाहिए।
रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ युवक गरबा आयोजनों में आकर लड़कियों को निशाना बनाते हैं और इसे ‘लव जिहाद’ से जोड़ा। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्मों के युवक अगर गरबा में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें अपने परिवार की बहनों और बेटियों के साथ आना चाहिए।
इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है।
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव भले ही कितनी भी परेशानियों में क्यों ना फंसे हुए हो लेकिन उनकी सादगी हमेशा लोगों का दिल जीत लेती है। अब मुंबई के लाल बागचा राजा के दरबार से सामने आया वीडियो ही देख लीजिए, जिसमें राजपाल यादव एक आम इंसान की तरह एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। जहां बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बाकी सेलेब्स वीआईपी दर्शन कर रहे हैं, वहीं अपने राजपाल यादव एक आम इंसान की तरह दर्शन करने पहुंचे और भीड़ का हिस्सा बनकर खुश हो गए।
पूरी खबर : https://shorturl.at/bqKj1
#rajpalyadav #lalbaugcharaja #ganpatidarshan #mumbai #arj@
🔥 ‘वोट चोरी संविधान पर सीधा हमला’ राहुल गांधी का BJP, RSS और चुनाव आयोग पर आरोप
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर BJP, RSS और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट की चोरी भारतीय जनता के खिलाफ अपराध और संविधान पर सीधा हमला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इसे अंजाम देने वालों ने “देशद्रोह का काम” किया है।
उनका यह बयान चुनाव आयोग में SIR को लेकर कथित मतभेदों की रिपोर्ट के बीच सामने आया है। चुनाव आयोग ने संबंधित रिपोर्ट पर कहा है कि उसके फैसले सर्वसम्मति से लिए जा रहे हैं।
🔥 ₹2,700 की कैंसर दवा ₹27,000 में? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी
कैंसर की दवाओं की कीमतों में भारी अंतर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। अदालत को बताया गया कि एक दवा रिटेलर को करीब ₹2,700 में मिलती है, जबकि उसकी MRP ₹27,000 रखी गई है। कोर्ट ने 10 गुना कीमत के अंतर को मरीजों से “उगाही” और “दिनदहाड़े डकैती” जैसा बताया।